Almora News:क्षतिपूरक वृक्षारोपण: भूमि आवंटन में देरी पर जिलाधिकारी सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार”

0
ख़बर शेयर करें -

क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु भूमि आवंटन प्रस्तावों की समीक्षा, संयुक्त निरीक्षण में शिथिलता पर जताई नाराजगी

भूमि उपलब्धता एवं हस्तांतरण को लेकर समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में क्षतिपूरक वृक्षारोपण (CA Land) हेतु भूमि आवंटन प्रस्तावों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग, वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संयुक्त निरीक्षण में शिथिलता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:सोमेश्वर चौराहे के गड्ढे भरकर कांग्रेस ने जताया विरोध, सरकार की सड़क व्यवस्था पर उठाए सवाल

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क मार्गों के निर्माण एवं अन्य विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु भूमि की उपलब्धता एवं समयबद्ध हस्तांतरण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए चिह्नित भूमि का संयुक्त निरीक्षण कर लैंड बैंक तैयार करें, ताकि भविष्य में प्रस्तावों के निस्तारण में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपजिलाधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रूप से साप्ताहिक आधार पर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए, जिससे कार्यों में तेजी लाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में बारिश का कहर: 3 बच्चों समेत 11 की मौत, 2 लापता; दून में उफनाए नाले में बही कारें

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, रिंकू बिष्ट, याक्षी अरोड़ा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग  सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *