Uttrakhand News:टिहरी बांध की झील में पहली बार सी-प्लेन उतारने का पहला ट्रायल रहा सफल

0
ख़बर शेयर करें -

टिहरी बांध की झील में पहली बार सी-प्लेन उतारने का पहला ट्रायल सफल रहा। 

टिहरी बांध की झील में पहली बार सी-प्लेन उतारने का सफल ट्रायल हुआ है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक आफ हुआ सी-प्लेन शाम करीब साढ़े पांच बजे कोटी कालोनी टिहरी झील में सफलता पूर्वक लैंड कराया गया है। इसके बाद बुधवार और गुरूवार को भी दोबारा ट्रायल किया जाएगा।

मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक आफ हुआ सी-प्लेन शाम करीब साढ़े पांच बजे कोटी कालोनी टिहरी झील में लैंड हुआ। सुबह से ही इसके लिए तैयारी की जा रही थी। लेकिन बार-बार प्लेन पहुंचने का समय बदलता रहा। आखिरी में शाम करीब साढ़े पांच बजे झील में सी-प्लेन को लैंड कराया गया। कंपनी की ओर से टिहरी झील में दो बार लैंडिंग और टेक आफ किया गया। प्लेन पहुंचने और उसका ट्रायल सफल होने पर लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ऋषिकेश में चीला बैराज के बाद टिहरी के कोटी कालोनी टिहरी झील में भी मंगलवार को सी-प्लेन का ट्रायल किया गया। इसका पहला ट्राइल सफल रहा है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार और गुरूवार को भी फिर से टिहरी झील में सी-प्लेन का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के पूरी तरह सफल होने के बाद योजना को गति मिल सकेगी। पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार टिहरी झील में सी-प्लेन सेवा प्रारंभ होने से उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति मिलेगी। दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों तक त्वरित और सुगम हवाई संपर्क स्थापित होगा। साथ ही आपदा व राहत कार्यों में भी तेजी आएगी। यह राज्य के आर्थिक विकास और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड की राजनीति के एक युग का अंत: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

टिहरी बांध की झील में पहली बार स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से सी-प्लेन उतारने का सफल परीक्षण हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी दो दिन और सी प्लेन झील में उतारने का परीक्षण किया जाएगा। जिसके बाद योजना को गति मिल सकेगी। – सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, टिहरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *