Weather Update :प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट,मौसम विभाग के अनुसार, जानिए पर्वतीय इलाके में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण पारा तेजी से चढ़ रहा है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में भी धूप चुभ रही है।

ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।

हालांकि, आज गुरुवार से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात और आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

💠मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश बढ़ गई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। दून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। जबकि, गुरुवार को इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज से अगले तीन दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 32.8, 18.5

ऊधमसिंह नगर, 33.2, 17.5

मुक्तेश्वर, 23.5, 10.4

नई टिहरी, 22.5, 12.4

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से धूप खिली रही अपराहन बहुत तेज हवाए चली, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे हल्की वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है।