Weather Update:उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाक़ों में हुई बर्फबारी,निचले इलाकों में सर्द और बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आयी और बढ़ी ठंड

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाक़ों में सोमवार को बर्फवारी हुई जिससे निचले इलाकों में सर्द हवाएं चलने लगीं और पूरा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में आ गया ।

उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मुनस्यारी, हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फ पड़ी ।

निचले इलाकों में सर्द और बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आयी और ठंड बढ़ गयी ।

मसूरी, धनोल्टी और चकराता जैसे स्थानों पर भी कुछ देर हिमपात हुआ जिससे वहां घूमने आए पर्यटकों के चेहरे खिल गए ।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर दिन भर आसमान में बादल छाए रहे जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूदांबांदी हुई ।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव हड़खोला के हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप बादल रहे और तापमान में गिरावट रही अल्मोड़ा में आज मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे वर्षा की संभावना है और सुबह शाम ठंड रहेगी।

Advertisement