ख़बर शेयर करें -

सर्दी का सितम शुरू हो गया है। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के कई इलाकों में 28 दिसंबर तक और इसके अलावा कुछ जगहों में 29 से 31 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 दिसंबर तक पश्चिमी यूपी में, 27 दिसंबर तक पंजाब में, 28 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में कोहरा रह सकता है। इसके अलावा 29 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में, 29 दिसंबर तक उत्तराखंड में, 27 से 29 दिसंबर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही 28 और 29 दिसंबर को रात और सुबह यूपी में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पीटीसी अल्मोड़ा में SDRF द्वारा राजस्व अधिकारियों को आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू तकनीकों की दी जानकारी

🌸उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शुष्क मौसम के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है तो वही घना कोहरा छाने के कारण मैदानी क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल देहरादून के साथ ही प्रदेश के मैदानी शहरों में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जिलों के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से सुबह के समय दृश्यता घट गई है और पारे में भी भारी गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *