ख़बर शेयर करें -

प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का दौर कुछ धीमा पड़ा है। रविवार को अधिकांश जनपदों में बादलों के बीच धूप खिली रही। जबकि देहरादून में रात आठ बजे से कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश से जलभराव की स्थिति रही।

💠जारी किया गया येलो अलर्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि सोमवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर की भारी वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी आदि जनपदों में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम का यह मिजाज अगले चार दिन तक इसी प्रकार रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कोतवाली सोमेश्वर व ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा नाबालिक बालक को रोडवेज बस हल्द्वानी, नैनीताल से सकशुल किया बरामद

इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 35.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 36.2 व न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

💠कैलास मार्ग पर हुई तेज बारिश

उधर, कुमांऊ मंडल के उच्च हिमालयी व्यास घाटी में आदि कैलास मार्ग पर नाबी और कुटी के बीच नाहल में भारी वर्षा हुई। जिससे नाहल नाला ऊफान पर आ गया और कुछ मीटर सड़क बह गई। बीआरओ द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सोमवार तक सड़क खुलने की संभावना है। मार्ग बंद होने से कुटी, ज्योलिंगकोंग सड़क बंद है। शनिवार रात्रि और रविवार को निचले क्षेत्रों में बारिश से राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:शराब के नशे में मोटर साइकिल दौड़ा रहे चालक को प्रभारी इन्टरसेप्टर अल्मोड़ा ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज साथ ही यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 25 लोगों के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खीली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही बनी रहेगी कई स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *