Uttrakhand News :हाइवे पर चलती कार में अचानक लगी आग,हाइवे पर अफरा-तफरी

हरिद्वार-देहरादून हाइवे पर गॉडविन होटल के समीपफ्लाईओवर पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई, इससे हाइवे पर अफरा-तफरी फैल गई। कार में सवार युवक ने किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई।

कार में लगी आग को देखर कर और वाहन रुक गए, जिससे हाइवे पर जाम लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी: सफेद चादर में लिपटी बाबा की नगरी, मनमोहक हुआ नजारा

💠फायर कर्मियों की सूझबूझ से टला हादसा 

फायर यूनिट कर्मियों की सतर्कता से बड़ी घटना और नुकसान होने से बच गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की भीड़ जमा हो गई थी और जाम की स्थिति बन गई थी। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू कर जाम खुलवा दिया। फायर यूनिट में लीडिंग फायरमैन प्रदीप चंदोला, चालक उदयवीर सिंह यादव, फायरमैन राम शंकर अवस्थी, फायरमैन अतुल लिंगवाल, कावड़ मेला फायर यूनिट बैकपैक सेट खड़खड़ी फायरमैन दिवाकर उनियाल व फायरमैन मनीष नेगी शामिल थे।

Advertisement