दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं कई इलाकों में जलभराव होने से परेशानी बढ़ गई।

मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान, बिहार के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: नामी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने काटा हंगामा

🌸हिमाचल और उत्तराखंड में फट सकता है बादल

मौसम विभाग ने आज हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मनाली, सिरमौर, शिमला और ऊना समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित है। ऐसा ही मौसम उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बना हुआ है। आईएमडी ने उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव–2026: लोक संस्कृति और संगीत के अद्भुत संगम के साथ सांस्कृतिक संध्या संपन्न

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम बारिश का रहा, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बारिश रहेगी।

 

Advertisement