Weather Update :मौसम विभाग ने छह जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट किया जारी,कहीं-कहीं चमक सकती है आकाशीय बिजली

0
ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग ने देहरादून सहित छह जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दून के साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर में भी मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी।

💠आज रिकॉर्ड हो सकता है सीजन का सबसे गर्म दिन

तेज धूप के साथ दिन पर दिन गर्मी परेशान कर रही है। शुक्रवार यानी आज का दिन इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज हो सकता है। आईएमडी ने आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: भिकियासैंण में 3 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, टाउनशिप ट्रेनी के 200 पदों पर होगी भर्ती

बृहस्पतिवार को तेज धूप से परेशानी हुई लेकिन हवाओं ने राहत भी दी। इस दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को तेज झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार तेज हवाएं चलती हैं तो गर्मी से कुछ राहत रहेगी। देहरादून का मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: ग्राम ज्यूड़ में बादल फटने से डोबा-चौसली मार्ग ठप, स्कूल जाने में तरस रहे बच्चे

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा धूप खिली रहेगी हवाएं चलने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *