Weather Update :उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित,पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

भीषण गर्मी से दूनवासी हलकान हैं और फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

💠न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दून में आंशिक बादल छाने से लेकर मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। बुधवार को कहीं-कहीं बौछारें पड़ने का अनुमान है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। लगातार दो दिन से ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

💠पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल

यह भी पढ़ें 👉  एसएसजे विवि के कुलपति पर एबीवीपी का गमछा पहनकर राजनीतिक पक्षधरता का आरोप, कांग्रेस ने बोला हमला

हालांकि, सोमवार दोपहर बाद प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल दिखाई दिए। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार भी पड़ीं। इधर, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी ने बेहाल किया। अगले कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और आसपास के क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम शुष्क बना रह सकता है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ब्लॉक प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में संबोधन, ग्रामीण विकास में ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका को सराहा

💠शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 40.4, 26.7

ऊधमसिंह नगर, 41.0, 26.9

मुक्तेश्वर, 27.6, 14.8

नई टिहरी, 29.0, 18.5

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही और मौसम साफ रहा मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे हल्की बारिश की संभावना है धूप भी खेलेगी।

Advertisement