ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश महसूस की जा रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं।

ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में इसमें और इजाफा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में आने वाले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। आगामी 24 मार्च की रात को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:राजकीय महाविद्यालय नेवलगांव में भतरौजखान पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

🌸दून में खिली चटख धूप

गुरुवार को दून में सुबह से ही मौसम शुष्क रहा और चटख धूप खिली। दोपहर में तेज धूप में तपिश बढ़ गई और गर्मी महसूस की जाने लगी। दून का अधिकतम तापमान भी पिछले कुछ दिनों से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो कि सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। जिसके चलते सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में पारे में वृद्धि हो सकती है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व आसपास कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती जीवंती तिवारी के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा परंतु अपराह्न बाद बादल छाए रहे और बारिश हुई जिससे तापमान में भी गिरावट आई, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *