उत्तर भारत में इन दिनों धूप की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन मौसम विभाग ने 30 जनवरी को दिल्ली यूपी के कई जिलों में कोहरे की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

🌸उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिली

जनवरी की शुरुआत में मौसम बदला था। पहले सप्ताह में ही अच्छी वर्षा व हिमपात देखने को मिला। उसके बाद तीन पश्चिमी विक्षोभ आए लेकिन वर्षा व हिमपात के मामले में खास गतिविधि दिखी नहीं। इसका नतीजा हुआ शीतकालीन वर्षा में कमी आ गई। जनवरी बीतने को है और प्रदेश में सामान्य से 86 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

मौसम विभाग जनवरी व फरवरी को शीतकालीन अवधि में रखता है। सात व आठ जनवरी को पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा वीपीकेएस पहुंचे आईसीएआर के पूर्व उप महानिदेशक डॉ. स्वपन कुमार दत्ता, शोध गतिविधियों की की समीक्षा

🌸मौसम में बदलाव से ठंड का अभी एहसास हुआ

मौसम में बदलाव से ठंड का अभी एहसास हुआ। उसके बाद नियमित अंतराल पर तीन पश्चिमी विक्षोभ आए लेकिन उच्च हिमालय को छोड़कर निचले क्षेत्रों में वर्षा की खास गतिविधि नहीं दिखी। जिसकी वजह से वर्षा में कमी देखी गई है। एक से 29 जनवरी तक प्रदेश में 39.7 मिमी के सापेक्ष 5.4 मिमी वर्षा हुई है। हरिद्वार में सबसे कम अंतर है। नैनीताल में भी दूसरे जिलों की अपेक्षा थोड़ी बेहतर स्थिति है।

चंपावत, पिथौरागढ़ समेत 11 जिलों में सामान्य से 70 प्रतिशत से कम वर्षा हुई है। फरवरी में कितनी वर्षा होगी कहा नहीं जा सकता। ऐसे में शीतकालीन वर्षा में कमी सब्जियों व रबी की फसलों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है।

उत्तराखंड के कई हिस्सों में धूप कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में कमी आई है। अगले दो दिन राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है। एक फरवरी को आंशिक बादल छाएंगे। हिमाचल में भी मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी और पहली फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय होगा।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट में जिलाधिकारी का कड़ा रुख: लापरवाही पर रजिस्ट्रार कानूनगो को स्पष्टीकरण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

🌸उत्तराखंड में कई जगहों पर हिमपात और वर्षा होने की संभावना

इसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर हिमपात और वर्षा होने की संभावना है। पंजाब में बीते तीन दिनों से सामान्य तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार अगले तीन दिन राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और दिन में धूप के लिए रहेगी।

Advertisement