Weather Update :उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने इन जिलों में किया कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी,25 जनवरी तक मौसम में किसी तरह का परिवर्तन होने के आसार नहीं

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में घना कोहरा और पहाड़ में पाला अगले दो दिन बेहाल करेगा। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट व देहरादून, नैनीताल और पौड़ी जिले के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है

घने कोहरे की वजह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट में शुक्रवार दोपहर 11 बजे तक हवाई सेवाओं का संचालन प्रभावित रहा। रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, ऐसी स्थिति रविवार तक बनी रहेगी। इसके बाद भी 25 जनवरी तक मौसम में किसी तरह का उल्लेखनीय परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड: अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में 85 सड़कें बंद; अलर्ट मोड पर प्रशासन

राज्य के मैदानी हिस्सों में कोल्ड-डे कंडीशन की स्थिति रहेगी। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से रात और सुबह के वक्त कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि दिन के समय में पहाड़ों में धूप खिलेगी। शुक्रवार को मुक्तेश्वर में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के प्रमुख शहरों में भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:पिथौरागढ़: डीएम आशीष भटगांई ने जिला गंगा सुरक्षा समिति की ली बैठक, नदियों के संरक्षण व अपशिष्ट प्रबंधन पर दिए सख्त निर्देश

देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम 12.9 दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस कम 11.2 रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान देहरादून समेत मैदानी हिस्सों से अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते शनिवार मौसम साफ रहा पूरे दिन धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज जिले में सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम पाला और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है घाटी वाले इलाकों में कोहरा छा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *