Weather Update:उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर ली करवट,ठिठुरन बढ़ने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में चल रही है सर्द हवाएं, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आसमान में बादल होने से छनकर धूप पहुंच रही है। ठिठुरन बढ़ने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में सर्द हवाएं चल रही हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकनन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 53वाँ कृषि विज्ञान मेला आयोजित; 'सशक्त महिला कृषक' थीम पर दिया गया बल

गुरुवार सुबह मौसम ने करवट बदली और सुबह से ही राज्‍य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। देहरादून सहित आसपास के इलाकों में सुबह खिली धूप निकली हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बदले पैटर्न और विंटर सीजन की बारिश में कमी के चलते तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के साथ-साथ रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक हादसा: पुराने मकान में भीषण आग से सेवानिवृत्त ANM पार्वती जैन की जिंदा जलकर मौत

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप बादल रहे और अपराह्न बाद पूरा आसमान बादलों से छा गया, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *