Weather Update:उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट,पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने बढ़ाई दुश्वारियां,तापमान में भी आई गिरावट

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। इसके साथ ही बारिश व ओलावृष्टि का दौर भी शुरू हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं।

🌸भूस्खलन और ओलावृष्टि से मार्गों व खेतों को नुकसान पहुंचा है।

दून और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल मंडराते रहे और शाम को बौछारें पड़ीं। जिससे पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ व बौछारों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फणीन्द्र नाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री

🌸रात को तापमान में आई गिरावट

बुधवार को दून में सुबह तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर में आंशिक बादल मंडराने लगे। शाम को बादलों के बीच बौछारें शुरू हो गईं। हालांकि, दून में बारिश ज्यादा नहीं हुई, लेकिन रात को बादलों की गड़गड़ाहट रही। आसपास के क्षेत्रों में हल्की बौछारें दर्ज की गईं। जिससे रात को तापमान में कुछ गिरावट आई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को दून में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में कमी आने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:'मन की बात' में गूंजा उत्तराखंड: पीएम मोदी ने माणा के सीमांत गांवों में डिजिटल बदलाव और जनगणना की सराहना की

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम धुंध का रहा और अपराह्न बाद बादल छाए रहे शाम में मौसम ने बदली करवट ओर झमझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम बारिश का रहेगा पर तापमान में भी गिरावट रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *