ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार से एक बार फिर मौसम बदलने का अनुमान है। इसके अलावा, मौसम विभाग की ओर से होली होली 2025 के दिन उत्तराखंड में बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

जबकि, उत्तराखंड के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश में 10 मार्च से मौसम बदलेगा।

12 मार्च तक पांच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश की संभावना है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे 13 और 14 मार्च को राज्य के 11 जिलों में बारिश की संभावना बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:'मन की बात' में गूंजा उत्तराखंड: पीएम मोदी ने माणा के सीमांत गांवों में डिजिटल बदलाव और जनगणना की सराहना की

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे ठंड में इजाफा होने की संभावना भी है। उत्तराखंड के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 मार्च तक 3500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

जबकि 14 और 15 मार्च को 3200 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पड़ने की संभावना है। दूसरी ओर रविवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा, जबकि सोमवार को देहरादून, हल्द्वानी सहित अन्य शहरों में आसमान में बादल छाए रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: मां के जयकारों से गूंजेगी सांस्कृतिक नगरी: अल्मोड़ा में आज विदा होंगी मां नंदा-सुनंदा, डोला शोभायात्रा शाम 3:30 बजे

देहरादून का अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, पर्वतीय शहरों में भी तापमान में कमी नजर आई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास भी हुआ।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार समानता मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *