सर्दियों में पहली बार दो दिन तक लगातार बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट आई। देहरादून की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 12.3 डिग्री का अंतर देखने को मिला है।

🌸पिछले बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया गया था।

गुरुवार को तापमान 16.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मौसम में यह पहली बार है कि पश्चिमी विक्षोभ इतनी ताकत के साथ सक्रिय हुआ है। इससे बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी जिलों के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। यह इस मौसम की पहली ऐसी बारिश है, जो लगातार हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर में गूंजा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' का नारा, सीएम धामी की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शुक्रवार की बात करें तो हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों समेत देहरादून के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सूपी गांव में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम में धूप बादल रहें और बारिश रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में दिन भर बारिश रहेगी और तापमान में गिरावट रहेगी।

Advertisement