Weather Update:उत्तराखंड की पर्वतीय इलाकों में आज तेज दौर की बारिश होने की संभावना,पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड की पर्वतीय इलाकों में आज तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

देहरादून में मंगलवार को तेज धूप खिली रही, जिसकी वजह से उमसभरी गर्मी ने खासा परेशान किया। वहीं दोपहर के बाद देहरादून के कुछ हिस्सों में हुई बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: रेडक्रॉस की पहल पर नेशनल हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे क्रॉस बैरियर, डीएम ने दिए निर्देश

उत्तरकाशी में धराली आपदा के 35 दिन बाद मां गंगा के मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे। गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करने के बाद यात्री जनपद मुख्यालय वापस लौट आए। यात्रियों को उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम तक शटल सेवा के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है और यह व्यवस्था कुछ दिनों तक जारी रहेगी। वहीं एनएच धुमाकोट ने कोटद्वार से दुगड्डा के बीच आए भारी भरकम बोल्डर को ब्लास्ट कर हटाया और यातायात सुचारु किया। यह बोल्डर कई दिनों से यातायात में बाधा बन रहा था। इस क्षेत्र में हाईवे से सटी पहाड़ी भूस्खलन की दृष्टि से काफी संवेदनशील है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की धीमी प्रगति पर डीएम अंशुल सिंह नाराज, एक सप्ताह में सुधार के अल्टीमेटम के साथ कार्रवाई की चेतावनी

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Advertisement