ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद तीन और चार मार्च को मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं, 2500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। जबकि, तीन मार्च से मौसम में बदलाव आएगा। तीन मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। जबकि, दो मार्च को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: औषधि प्रशासन की छापेमारी, एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति, दो में खरीद-बिक्री पर रोक

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही बारिश रही और तापमान में अत्यधिक गिरावट रही अल्मोड़ा जिले में आज भी मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *