Almora News:अल्मोड़ा बेस अस्पताल में अब मरीजों को इगरा टेस्ट की भी मिलेगी सुविधा

बगैर लक्षण वाली टीबी का भी पता लग सकेगाअल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में अब मरीजों को इगरा टेस्ट की सुविधा मिलेगी। यहां उन लोगों का टेस्ट होगा, जिसमें टीबी का कोई भी लक्षण प्रतीत नहीं होता है।

🌸ऐसे लोगों में छिपा हुआ टीबी हो सकता है। इसका पता लगाने के लिए ये टेस्ट किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सड़कों और रोपवे का महाअभियान: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की समीक्षा, दिए समयबद्धता के निर्देश

चिकित्सकों के मुताबिक बच्चों में बलगम नहीं निकलता है। उनमें लक्षण विहीन टीबी का पता लगाने के लिए यह टेस्ट कारगर साबित होगा। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. आरसी पंत और प्राचार्य डाॅ. सीपी भैसोड़ा ने इगरा टेस्ट लैब का शुभारंभ किया। वहां पर डॉ. प्रांशु डेनियल, डॉ. डीसी पुनेरा, डॉ. रवि सैनी, एचएस परिहार आदि मौजूद रहे।

🌸जिला अस्पताल में नये निश्चेतक ने संभाला कार्यभार

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर के लोद गाँव में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत कृषक गोष्ठी आयोजित, वैज्ञानिकों ने दिए खेती के गुर

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में नये निश्चेतक के तैनाती होने से मरीजों को राहत मिलेगी। यहां डाॅ. साक्षी ने पदभार संभाल लिया है। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि उनके आने से सर्जरी आदि में सुविधाएं मिलेंगी.

Advertisement