Weather Update :उत्तराखंड के कई हिस्सों में आज भारी से भारी बारिश होने के आसार,कुमाऊं में रेड और गढ़वाल में ऑरेंज अलर्ट जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कई हिस्सों में आज भी भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड और गढ़वाल के कुछ जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: सल्ट के कूपी बेंड के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, पीएनबी हेड कैशियर की मौके पर ही मौत

इन सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने से जलभराव और भूस्खलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

💠छह स्टेट हाईवे समेत 96 सड़कें बंद

भारी बारिश के बीच मंगलवार को भूस्खलन के कारण मलबा आने से प्रदेश की 96 सड़कें बंद हो गईं। इनमें सबसे अधिक 47 ग्रामीण सड़कें हैं। लोक निर्माण विभाग ने 24 सड़कों को खोल दिया है। अब भी 72 सड़कें बंद हैं और उन्हें खोलने के लिए मशीनरी मौके पर तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: पसीने छुड़ाती गर्मी के बीच आज से बारिश और झोंकेदार हवाओं का अलर्ट

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते मंगलवार सुबह से ही बादल रहे, हल्की बूंदाबांदी हुई, मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में रेड अलर्ट की चेतावनी है आसमान में बादल छाए रहेंगे भारी बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *