Weather Update :बारिश न होने से सूखी ठंड कर रही लोगों को परेशान,तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम के साथ दिन के समय भी बढ़ेगी ठंड

0
ख़बर शेयर करें -

मानसून की विदाई के बाद से उत्तराखंड में बारिश न होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।

💠इसके चलते तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम के साथ दिन के समय भी ठंड बढ़ेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 26.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। अभी तक यह तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अधिवक्ता देवाशीष नेगी बने भाजपा कानूनी मामलों के प्रदेश सह-संयोजक

💠20 से 22 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट

आने वाले दिनों की बात करें तो 20 से 22 नवंबर तक ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मध्यम से घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका सीधा असर मैदानी जिलों के तापमान पर देखने को मिलेगा। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking उत्तराखंड में यहाँ होटल निर्माण के लिए अंधाधुंध खुदाई बनी मुसीबत: भूस्खलन से भवन ढहा, बाल-बाल बची कई जानें

केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 20 नवंबर के बाद प्रदेश भर के तापमान पर असर देखने को मिलेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान गिरने के आसार हैं। इसके चलते सुबह-शाम के साथ दिन के समय भी ठंड का अहसास होगा।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में धूप खीली रही,मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आज आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा, दोपहर बाद बादलों की आवाजाही रहेगी, घाटी वाले क्षेत्र में सुबह कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *