Almora News :क्वारब की पहाड़ी का ट्रीटमेंट अब तेजी से होगा शुरू,केंद्र सरकार ने पहाड़ी ट्रीटमेंट के लिए जारी किए 18 करोड़ रुपये

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। कुमाऊं की लाइफ लाइन को प्रभावित कर देने वाले क्वारब की पहाड़ी का ट्रीटमेंट अब तेजी से शुरू होगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और राज्यमंत्री अजय टम्टा की पहल पर केंद्र सरकार ने पहाड़ी ट्रीटमेंट के लिए 18 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

🌸राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके लिए निविदा भी आमंत्रित कर दी है।

सोमवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी और अन्य अधिकारियों के साथ क्वारब की दरकती हुई पहाड़ी तथा ट्रीटमेंट होने तक किन रास्तों का वैकल्पिक रूप में प्रयोग किया जा सकता है, इसका निरीक्षण किया। उन्होंने तेजी से ट्रीटमेंट करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट': बदरीनाथ हाइवे और केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, दो जिलों में स्कूल बंद

टम्टा ने क्वारब का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को टीएचडीसी के प्लान के अनुसार ट्रीटमेंट करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार 18 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जब तक इस समस्या का स्थायी हल नहीं निकल जाता तब तक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं डीएम आलोक कुमार पांडे ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को 10 लाख रुपये तत्काल उपलब्ध कराए गए हैं तथा काम जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

क्वारब की पहाड़ी के दरकने से अल्मोड़ा -हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन से पूरी तरह बंद है। इससे कुमाऊं के तीन जिलों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इन जिलों का सफर करीब 50 से 100 किमी अतिरिक्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *