ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम 22 अगस्‍त 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। बागेश्वर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला है। लंबे समय के बाद गुरुवार को पूरा दिन चटक धूप खिली रही। तेज धूप निकलने के कारण गर्मी ने भी खासा परेशान किया। शाम के समय हुई झमाझम बारिश में गर्मी से राहत दिलायी।

गुरुवार को चटक धूप निकलने के बाद देहरादून का तापमान सामान्य से 5 डिग्री बढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चौखुटिया व महिला कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरूकता अभियान: छात्राओं और बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

उधर गुरुवार को उत्तरकाशी में एक बार फिर आपदा ने दस्तक दी है। बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत स्यानाचट्टी के पास नाले में धूप निकलने के बाद भी मलबा और बोल्डर आने से यमुना नदी में झील बन गई, नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी लोगों के घरों और होटलों में घुस गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन पर जिले में शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान', 12 कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने स्यानचट्टी, कुथनौर,और खरादी गांव के सभी भवनों को खाली कर दिया है। होटल से भी लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है । मौसम विज्ञानों के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन का असर कम होने के कारण प्रदेश में बारिश से राहत मिली है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *