Weather Update :सुबह और शाम की ठिठुरने वाली सर्दी बढ़ा रही परेशानी,मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

सर्दी का सितम जारी है लेकिन धूप की वजह से दोपहर में सर्दी से कुछ राहत मिल जा रही है। लेकिन सुबह और शाम की ठिठुरने वाली सर्दी लगातार परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

💠29 जनवरी से हल्के बादल छा सकते हैं।

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। लेकिन 29 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। इसके बाद 30 और 31 जनवरी को भी स्थिति ऐसी ही रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड रोडवेज: दो माह से वेतन न मिलने पर ग्रामीण डिपो कर्मचारियों का ISBT पर धरना

💠पंतनगर में 2.9 डिग्री हुआ तापमान

आईएमडी की पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट के मुताबिक टिहरी का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चौखुटिया व महिला कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरूकता अभियान: छात्राओं और बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में तापमान में गिरावट आई बीते दिन जिले में सुबह से ही हल्का कोहरा छाया रहा और दिन भर हल्की धूप रही साथ में ठंडी हवाएं भी चली जिससे ठंड महसूस की गई लोगों ने अपने घरों में अलाव का सहारा लिया, अल्मोड़ा में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा अपराह्न बाद आसमान में बादल छा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *