Weather Update :पहाड़ से लेकर मैदान तक मंडरा रहे हैं बादल,तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की गई दर्ज

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। बीती रात पर्वतीय क्षेत्रों में हुई वर्षा से जहां जंगल की आग बुझ गई, वहीं भीषण गर्मी से भी निजात मिली।

गुरुवार को भी दिनभर बादल मंडराते रहे और वर्षा के आसार बने रहे। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

दून में गुरुवार को सुबह से ही बादलों का डेरा रहा। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, दिन में हल्की उमस महसूस की गई। इससे पहले बुधवार देर रात भी दून में हल्की बौछारों ने राहत दी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेशभर में बादल छाये रह सकते हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि व अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को प्रदेशभर के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा-ओलावृष्टि के साथ ही अंधड़ के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप बादल रहे, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।