Weather Update :भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार,आकाशीय बिजली गिरने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं।

सात से 10 मई तक प्रदेश के दो जिलों को छोड़कर प्रदेश भर में आकाशीय बिजली गिरने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में बारिश होने का भी अनुमान हैं। बारिश जहां जंगल की आग बुझाने में सहायक होगी, वहीं तापमान में गिरावट आने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा सात मई से लेकर 10 मई तक राज्य के सभी जनपदों में टिहरी गढ़वाल और देहरादून को छोड़कर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि सात मई से लेकर 10 मई तक गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा झोंकेदार हवाएं चलने से जान-माल की हानि का भी खतरा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया न्यूज पोर्टलों की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना से सम्मानजनक राशि की मांग'

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने पूर्वानुमान के साथ येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस सप्ताह बन रही बरसात की संभावना के दृष्टिगत जंगलों में लगी हुई आग बुझाने में यह बरसात सहायक होगी तथा तापमान में भी गिरावट आने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 13 ग्लेशियर झीलों पर मंडराया संकट: नेपाल त्रासदी के बाद अलर्ट, बजट के बाद भी तकनीकी चुनौतियों में अटका सुरक्षा तंत्र

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप के लिए रही अपराहन बाद आसमान में चारों तरफ बादल घिर गए और आदि तूफान और बारिश हुई, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार समानता मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *