Weather Update :उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच प्रदेशभर में खिली चटख धूप,जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच प्रदेशभर में चटख धूप खिल रही है। जिससे दिन में तपिश बढ़ने लगी है। हालांकि, सुबह-शाम हवा चलने से कुछ राहत है। अगले कुछ दिन पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार, आज से तीन दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

दून में सोमवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर में तपिश बढ़ने से गर्मी ने पसीने छुड़ाए। शाम को धूप ढलने के बाद हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य और पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से कम दर्ज किया गया। जिससे सुबह-शाम मौसम सुहावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

💠कब बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम मैदानी क्षेत्रों में शुष्क बना रह सकता है। जिससे तापमान में मामूली वृद्धि के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​कल्याणिका हिमालय देवस्थानम में निशुल्क चिकित्सा विभाग का शुभारंभ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने फीता काटा

हालांकि, आगामी 11 अप्रैल को प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार और ओलावृष्टि की आशंका है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ रहा और धूप खीली रही परंतु अपराह्न बाद आसमान में बादल और बूंदा बांदी हुई, अल्मोड़ा में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा अपराहन बाद हलके बादल छा सकते  हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *