Almora News :सोबन सिंह जीना परिसर को डिजिटल बनाने की पहल शुरू,विद्यार्थीयो को डिजिटल माध्यम से मिलेगी शिक्षा

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर को डिजिटल बनाने की पहल शुरू हो चुकी है। यहां जल्द विद्यार्थी ब्लैक बोर्ड के बजाय स्मार्ट डिजिटल बोर्ड के जरिए शिक्षा लेंगे। डिजिटल बोर्ड की मदद से हर दिन के पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम से को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।

वहीं विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान समेत अन्य विषयों को ऑडियो, वीडियो, ग्राफिक्स, चार्ट की मदद से समझना आसान होगा।

विश्वविद्यालय की पहल पर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए एसएसजे परिसर के सभी संकायों में 18 लाख रुपये से 12 स्मार्ट डिजिटल बोर्ड स्थापित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को नई तकनीकी से शिक्षा मिलने पर उनका मानसिक विकास होगा और उनका रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ेगा। कक्षाओं में स्थापित स्मार्ट बोर्ड में वीडियो, ग्राफिक्स आदि की सुविधा होने से पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए किसी भी विषय को समझना आसान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का 103वाँ स्थापना दिवस संपन्न; 'सिल्वर रिवॉल्यूशन' के बाद अब 'जैविक पूंजी' पर जोर

💠मोबाइल फोन के वाईफाई से कनेक्ट कर सकेंगे बोर्ड को

अल्मोड़ा। डिजिटल बोर्ड को मोबाइल फोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसमें पेन ड्राइव और डोंगल लगाने की भी सुविधा होगी। ऐसे में किसी विषय के प्रश्नों के जवाब पाने के लिए विद्यार्थी इसे अपने मोबाइल को वाईफाई से कनेक्ट कर ऑनलाइन जवाब पा सकेंगे और पेन ड्राइव में इसे सुरक्षित रख सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:बॉलीवुड से देवभूमि तक: भारत के सबसे युवा प्रोड्यूसर कार्तिक पालीवाल बने ऐतिहासिक आदित्य मंदिर के मुख्य पुजारी

एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि विद्यार्थियों को रोचक ढंग से बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए उन्हें नई तकनीक से जोड़ा जा रहा है। एसएसजे परिसर के सभी संकायों में 18 लाख रुपये से स्मार्ट डिजिटल बोर्ड स्थापित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *