Weather Update :लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में आज हो सकती है तेज बारिश,प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

मई-जून के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में आज तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

इन जिलों 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले का हुआ विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ आगाज

प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन में एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। लेकिन 19 जून को होने वाली बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ तापमान को भी कम करने का काम करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।

💠जलभराव की बन सकती है स्थिति

प्रदेश भर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से कुछ इलाकों में पेड़ गिर सकते हैं। तेज बारिश होने से कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। इसके अलावा बारिश होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड मौसम: मानसून की विदाई से पहले फिर करवट लेगा मौसम, 25 सितंबर को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादल छाए रहेंगे कुछ जगह पर बारिश की संभावना है घाटी क्षेत्र व पहाड़ियों में धुंध छाई रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *