चेतावनी उत्तराखंड में रिटायर अधिकारियों, कर्मचारियों सेवा विस्तार पर होगा आंदोलन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने रिटायर अधिकारियों, कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने पर विरोध जताया। तत्काल ऐसे सभी कर्मचारियों का सेवा विस्तार निरस्त किए जाने की मांग की।ऐसा न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

संगठन के महामंत्री रमेश बिंजौला ने मुख्य महाप्रबंधक को भेजे पत्र में कहा कि जल संस्थान में लगातार रिटायर लोगों को एक के बाद एक सेवा विस्तार दिया जा रहा है। रिटायर लोगों को दोबारा सेवा में लेकर बेरोजगारों के साथ मजाक किया जा रहा है। एक ओर बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी ओर रिटायर लोगों को पेंशन के साथ ही दोबारा वेतन भी दिया जा रहा है।

कहा कि यदि सेवा विस्तार देना ही है, तो उन कर्मचारियों को दिया जाए जो 2003 में विनियमित हुए हैं। क्योंकि नियमित होने के बाद उनकी सेवा बहुत कम समय में ही समाप्त हो गई। इन कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद बहुत कम पेंशन मिल रही है। यदि इनके अलावा दूसरे किसी भी कर्मचारी, अधिकारी को सेवा विस्तार दिया गया, तो आंदोलन तय है।
sources by social media

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments