Uttrakhand News:उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार-2024 पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा आज होगी आयोजित

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार-2024 पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा(वस्तुनिष्ठ) 18 दिसंबर को दो सत्रों में आयोजित होगी।

यह परीक्षा हरिद्वार स्थित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग स्थित परीक्षा केंद्र पर संपन्न होगी। पहला सत्र प्रातः 10 से 12:00 बजे तक व दूसरा सत्र अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों को बड़ी राहत: अब 2026 तक RTO में हो सकेगी वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच

लोक सेवा आयोग के पत्र के हवाले से नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु आयोग और शासन द्वारा परीक्षा केन्द्र और उनके निकटवर्ती स्थानों पर पुलिस/प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। उन्होंने परीक्षार्थियों को सलाह दी कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग या परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का प्रयास न करें अन्यथा ऐसा करने वालों के खिलाफ उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *