Uttrakhand News:उत्तराखंड: सीएम धामी ने कपकोट को दिया ₹108.11 करोड़ का ‘विकास पैकेज’, 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

0
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कपकोट में विकास का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज देते हुए 108 करोड़ 11 लाख रुपये की 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

🌸इनमें 24 लोकार्पण (62.15 करोड़) और 18 शिलान्यास (45.95 करोड़) शामिल हैं।

सीएम ने कहा कि सरकार घोषणाओं के बजाय धरातल पर कार्य करने में विश्वास रखती है। महिलाओं, युवाओं, किसानों, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देना सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं को 70 करोड़ की डीबीटी, ताम्रशिल्प-कीवी को वैश्विक पहचान, 1.68 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं।बागेश्वर का ताम्र शिल्प अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। जनपद की कीवी प्रोडक्शन अब देश-विदेश में जा रही है। छह हजार लोग रिवर्स पलायन कर चुके हैं। मत्स्य पालन में 1.25 करोड़ रुपये का उत्पादन दर्ज हुआ है।

सीएम धामी ने कहा कि मानस खंड योजना के तहत बैजनाथ, बाबा बगनाथ व कोट भ्रामरी धामों का सौंदर्यीकरण ऐतिहासिक रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा धामों से ही देवभूमि की पहचान है। इसलिए उनका विकास लगातार होगा। 200 बेड का जिला अस्पताल, 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर, डबल लेन सड़कें, प्रत्येक गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने और जिले को रेलवे लाइन से जोड़ने का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। रेल सर्वे पूरा हो चुका है, बजट स्वीकृति प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:परमार्थ निकेतन पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, पत्नी माना शेट्टी संग मां गंगा की आरती में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा ने कहा कि राज्य में कड़े धर्मांतरण कानून लागू हैं। 10 हजार एकड़ भूमि लेण्ड जिहाद से मुक्त कराई गई। 250 से अधिक अवैध मदरसे बंद किए गएद्धनकल माफिया पर कार्रवाई के बाद 100 से अधिक लोग जेल में हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त 200 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, जेल भेज दिए हैँ।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित उत्तराखंड निर्माण के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

कपकोट का हो रहा अभूतपूर्व विकास
विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कपकोट में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री ने कपकोट के लिए अरबों की योजनाएं स्वीकृत की हैं। कपकोट में शिक्षकों की सर्वाधिक नियुक्ति, उपजिला अस्पताल की स्वीकृति, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य ढाँचे में रिकॉर्ड सुधार दर्ज हुआ है।

विभाग-वार योजनाएं एवं धनराशि

(लाख रुपये में)

विभाग -लोकार्पण -धनराशि -शिलान्यास -धनराशि -कुल योजनाए- कुल धनराशि

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:कुमाऊं के 7 शहरों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति: CM धामी के निर्देश पर 448 करोड़ के मास्टर ड्रेनेज प्लान को मिली मंजूरी

राजकीय सिंचाई -1 -461.76- 0 – 0 -1 – 461.76

लोनिवि बागेश्वर -3 – 454.63 – 7 -1920.25 -10 -2374.88

लोनिवि कपकोट -1 -328.21- 1- 414.52- 2 -742.73

विद्युत- 1 -206.81- 0 – 0 – 1 206.81

कला एवं संस्कृति- 1 -100 -0 -0 -1 -100

नगर पंचायत गरुड़ -1 -181.70- 0 -0- 1 -181.70

विकास प्राधिकरण- 0 -0 -1 -317.93- 1- 317.93

पेयजल निगम- 6 -1908 -0 -0 -6 -1908

राजस्व विभाग- 0 -0 -1- 204.40- 1- 204.40

स्वास्थ्य विभाग- 0 -0 -1 -207.50 -1 -207.50

नगर पालिका- 0 -0 -1 -307.98- 1- 307.98

पीएमजीएसवाई कपकोट -7 -1705.21 -1 -234.83 -8 -1940.04

उच्च शिक्षा -2 -376.72 -0- 0- 2- 376.72

पशुपालन- 1 -492.58- 0- 0- 1 -492.58

कुल : 42 योजनाएं-10811.27 लाख (108.11 करोड़ रुपये)

कार्यक्रम में उपस्थित
पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, ब्लाक प्रमुख भावना शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, शिव सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रभा गढ़िया, विक्रम सिंह शाही, राम सिंह कोरंगा, गोविंद सिंह दानू, मनोहर राम, प्रकाश जोशी, बबलू ऐठानी, हरीश मेहरा, दयाल सिंह ऐठानी, अंकित ऐठानी, राजेंद्र राठौर, संजय सिंह, सुरेश कांडपाल, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *