Uttrakhand News:​नयी टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, बाज़ार पूरी तरह बंद

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नयी टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कई क्षेत्रों में बाजार भी बंद रहे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुबोध उनियाल नयी टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने का विरोध कर रहे हैं और इसे अपने विधानसभा क्षेत्र नरेंद्रनगर में स्थापित कराना चाहते हैं।

नयी टिहरी के अलावा बौराड़ी, भागीरथीपुरम और कोटी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी इस मुद्दे को लेकर बाजार बंद रहे। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग विभिन्न स्थानों पर तख्तियां हाथ में लेकर एकत्र हुए और नयी टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग के समर्थन में नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती जीवंती तिवारी के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक

🌸नयी टिहरी, टिहरी जिले का मुख्यालय है।

इस आंदोलन को टिहरी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक किशोर उपाध्याय का भी समर्थन मिल रहा है जो पिछले दो दशकों से नयी टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग उठाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:केदारनाथ में द्वितीय चरण की हेली सेवाएं शुरू, पैदल मार्ग चीरबासा के पास मलबे से अवरुद्ध

उपाध्याय ने कहा, ”नयी टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए धन कोई समस्या नहीं है। हमें पहले ही टीएचडीसी लिमिटेड जैसी विद्युत उत्पादन कंपनियों से सहयोग का आश्वासन मिल चुका है। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री (पुष्कर सिंह धामी) को भी अवगत करा दिया है।”

उन्होंने दावा किया कि नयी टिहरी के निकट इणिया क्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) पहले ही तैयार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *