ख़बर शेयर करें -

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 30 जून से दस जुलाई के बीच होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र में पहुंचना होगा।

कर्नल महेश कुमार ने बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कराए गए थे। अब भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) की तिथि भी जारी कर दी गई है। भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन सीईई परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई के बीच किया जाएगा। कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने हल्द्वानी परीक्षा केंद्र का चयन किया है। उनकी परीक्षा हल्द्वानी के पांच विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी: 1,307 विद्यालयों में 1586 पदों पर भर्ती की तैयारी

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को नियमित रूप से जांचते रहने को कहा है। ताकि एडमिट कार्ड डाउनलोड से संबंधित सूचनाएं प्राप्त हो सकें। कहा कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र में पहुंचना होगा। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड को रंगीन प्रिंट में डाउनलोड कर प्रिंट करें और उसमें दिए गए सभी निर्देशों को भी ध्यानपूर्वक पढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *