उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज बृहस्पतिवार को चुनाव होगा। 5,405 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा। शनिवार 25 जनवरी को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी निकायों में आईएएस और पीसीएस अफसरों को बतौर पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।

आयोग कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। आयोग ने 16,284 कर्मचारी, 25,800 पुलिसकर्मी चुनाव में लगाए हैं। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मतदान करेंगे। नगर पालिका किच्छा और नरेंद्रनगर इस चुनाव में शामिल नहीं है।

🌸11 नगर निगमों में 72 मेयर प्रत्याशी

11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 4,888 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

🌸मतदान प्रतिशत 70 पार जाने का अनुमान

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

पिछले निकाय चुनावों में लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत और बढ़ाने पर जोर दिया है। 2008 में राज्य में 60 प्रतिशत, 2013 में 61 प्रतिशत और 2018 में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान 70 से 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

🌸किस जिले में कितने निकायों में चुनाव व मतदाता

जिला निकाय मतदान केंद्रअल्मोड़ा 05 33उत्तरकाशी 05 49यूएस नगर 17 232चमोली 10 63चंपावत 04 23टिहरी 10 66देहरादून 07 440नैनीताल 07 164पिथौरागढ़ 06 60पौड़ी 07 129बागेश्वर 03 24रुद्रप्रयाग 05 26हरिद्वार 14 208कुल 100 1517

🌸इन दस्तावेज को दिखाकर डाल सकेंगे वोट

आधार कार्ड, पैनकार्ड, दुकान पंजीकरण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या निजी औद्योगिक घरानों की ओर से कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की पासबुक, राशनकार्ड, भूमि की रजिस्ट्री या हाउसटैक्स का बिल, छात्र पहचान पत्र या लाइब्रेरी कार्ड, एससी, एसटी या ओबीसी का प्रमाणपत्र, शस्त्र लाइसेंस, पेंशन दस्तावेज, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, रेलवे या बस का पास, दिव्यांग प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, टेलीफोन, पानी या बिजली का बिल, दुकान पंजीकरण पत्र, गैस कनेक्शन ब्लू बुक, अन्नपूर्णा कार्ड योजना, परिवहन अधिकारियों से जारी संवाहक लाइसेंस, परिवार रजिस्टर का सत्यापित दस्तावेज, निवास का प्रमाणपत्र, राज्य पुलिस की ओर से बस्तियों में जारी पहचान पत्र।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

🌸मेयर का बैलेट नीला, पार्षद का सफेद

मेयर प्रत्याशियों का बैलेट नीले, पार्षद और नगर पालिका व नगर पंचायत में वार्ड सदस्यों के सफेद बैलेट पेपर होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों के हरे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के बैलेट गुलाबी रंग के होंगे। सबसे नीचे नोटा यानी उपरोक्त में से कोई नहीं का विकल्प भी मिलेगा।