Uttrakhand News :60 लाख 20 हजार मतदाताओं तक पहुंच चुकी हैं वोटर स्लिप:अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे

0
ख़बर शेयर करें -

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, प्रदेश में मतदाताओं तक 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप पहुंच चुकी हैं। बीएलओ को 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप उपलब्ध कराए गए हैं। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं तक कुछ आवश्यक दस्तावेजों को पंहुचाने का कार्य मतदान से पूर्व किया जाना आवश्यक होता है।

राज्य के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने का काम चल रहा है। सभी जिलों में 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप बीएलओ को उपलब्ध कराए गए हैं। अभी तक 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप मतदाताओं तक पहुंच चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पर्वतीय खेती होगी आसान: अल्मोड़ा के गांवों में विवेक मंडुवा और धान थ्रेशर की आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन

उन्होंने कहा, यह कार्यवाही 14 अप्रैल 2024 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वोटर स्लिप के माध्यम से मतदाताओं को अपने बूथ की संख्या, निर्वाचक नामावली में क्रम संख्या की जानकारी मिल जाती है। नेशनल वोटर सर्च पोर्टल पर सर्च कर भी अपने बूथ और क्रम संख्या की जानकारी ली जा सकती है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, राज्य में तीन लाख 90 हजार एपिक कार्ड वितरण का कार्य अवशेष था, उसमें तीन लाख 63 हजार का वितरण कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा: 7 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

कहा, अगले दो दिनों में वोटर स्लिप के साथ-साथ अवशेष एपिक कार्ड के वितरण की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। हर मतदाता परिवार को वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है। 19 लाख 33 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। कहा, अभी तक 13 लाख 54 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *