Uttrakhand News :कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के राइफलमैन आदर्श नेगी हुए बलिदान,जानकारी मिलते ही उनके घर में छाया मातम

0
ख़बर शेयर करें -

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी बलिदान हो गए। इस खबर के बाद उनके घर में कोहराम मचा है। उनके स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है

💠घर में थे सबसे छोटे

26 वर्षीय आदर्श टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे।उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं।आदर्श ने बारहवी तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से हुई। 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Elections 2027: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का इस्तीफा

💠एक भाई चेन्नई में करता है नौकरी

आदर्श तीन भाई बहन में सबसे छोटे थे। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और भाई चेन्नई में नौकरी करता है।वह इसी साल फरवरी में अपने ताऊ के लड़के की शादी में घर आए थे। सोमवार देररात उनके बलिदान होने की खबर स्वजन को दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनके घर में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह: जब राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने संस्कृत में दिया संबोधन, हर कोई रह गया अचंभित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *