Uttrakhand News :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमला देवी को कोक स्टूडियो में गायन का अवसर मिलने पर दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमला देवी को कोक स्टूडियो में गायन का अवसर मिलने पर उन्हें बधाई दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि उत्तराखंड की लोक गायिका कमला देवी जी को कोक स्टूडियो में गायन का अवसर मिलने पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुल आकार ₹1.19 लाख करोड़ पार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कमला जी अपनी गायिकी के माध्यम से उत्तराखंड के लोक संगीत को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लोक संगीत के संरक्षण व संवर्धन के प्रति उनका उत्साह एवं समर्पण अत्यंत प्रशंसनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव के बयान पर भड़के अजय टम्टा, कहा- 'बौखलाहट में मर्यादा भूल चुकी है कांग्रेस'

 

Advertisement