Uttrakhand News :यूपी-उत्तराखंड से बाइक चुराने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने यूपी-उत्तराखंड से बाइक चुराने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 16 बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

शनिवार को आवास विकास चौकी में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को ट्रांजिट कैंप निवासी परिमल देव शर्मा ने बाइक चोरी की तहरीर दी। वहीं अन्य बाइक चोरी की तहरीरें भी आ रही थीं। इसको देखते हुए एसएसपी ने पुलिस टीम का गठन किया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि पर बड़ा फैसला

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ करनी शुरू कर दी। शनिवार सुबह पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग एफसीआई गोदाम के आगे मैदान के पास चोरी की बाइक बेच रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

💠पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निकांड पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रत्येक प्रभावित परिवार को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान

पुलिस ने तीनों आरोपियों को पीछा कर दबोच लिया। तीनों ने अपना नाम मुकेश निवासी पौटा कलां बरखेड़ा जिला पीलीभीत, धर्मपाल लाल निवासी ग्राम बरादूनवा अंटागौटिया थाना अमरिया जिला पीलीभीत और अरुण कश्यप निवासी माधोटांडा जिला पीलीभीत बताया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 16 बाइक बरामद कीं।

 

Advertisement