Uttrakhand News :तीर्थ पुरोहित सेवा समिति ने जागेश्वर धाम में चलाया गया स्वच्छता अभियान, 50 वर्ष से भी अधिक की लंबी झाड़ियां काटकर पुराने रास्ते को किया साफ

ख़बर शेयर करें -

जागेश्वर :जागेश्वर धाम में तीर्थ पुरोहित सेवा समिति के तत्वाधान में  ब्रह्मकुंड के आस पास बृहद स्तर पर दूसरी बार स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 50 वर्ष से भी अधिक की लंबी झाड़ियां काटकर पुराने रास्ते को साफ किया । 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वछता अभियान चलाया गया है जागेश्वर में भी विधायक मोहन सिंह मेहरा व पुलिस कर्मियों ने भी स्वछता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया व समिति कार्यकर्ताओं की खूब सराहना की। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Teacher Recruitment: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में 1586 बेसिक शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती, प्रक्रिया शुरू

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि जागेश्वर धाम में समय समय पर स्वछता अभियान कार्यक्रम होते रहने चाहिए यह एक अच्छी पहल है ।तीर्थ पुरोहित सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित शुभम भट्ट ने कहा कि  स्वच्छता पखवारे के रूप में यह अभियान चलाया जा रहा है वहीं पंडित लक्ष्मी दत्त भट्ट ने यह भी बताया कि जल्द ही जटा गंगा उदगम स्थल तक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी: 1,307 विद्यालयों में 1586 पदों पर भर्ती की तैयारी

💠मौजूद रहे

इस दौरान समिति अध्यक्ष पंडित शुभम भट्ट,पंडित लक्ष्मी दत्त,,आचार्य ललित भट्ट, पंडितआनंद भट्ट,पंडित तारा भट्ट, पंडित भगवान भट्ट, आचार्य हंसा दत्त, आचार्य कमल सनवाल,हरीश भट्ट,सागर भट्ट, पूरन भट्ट आदि तमाम पुजारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।