मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए कहा, अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर सीसी कैमरों से नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य की कानून-व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिस रात्रिकालीन गश्त को और अधिक मजबूत करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती दो अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी जिलों में सेवा, जनजागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्य आयोजित किए जाएंगे। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: रेडक्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंद परिवारों की टूटी छतों पर बिछाई तिरपाल, बारिश से बचाव के लिए बढ़ाए मदद के हाथ

🌸रेत मिश्रित नमक की शिकायत की होगी जांच

मुख्यमंत्री ने सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों रेत मिश्रित नमक की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसके नमूने लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement