ख़बर शेयर करें -

2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले, इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या 10 अगस्त को हरिद्वार से पैदल कांवड़ यात्रा निकालेंगी। ऋषिकेश के भद्रकाली तक 22 किमी की इस विशेष पावन कांवड़ यात्रा में प्रदेश और देश के खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी, महिलाएं तथा आम नागरिक शामिल होंगे।

खेल मंत्री ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत को खेल महाशक्ति बनाने और 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प को साकार करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार के हर की पौड़ी से होगा और इसका समापन ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखण्ड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, सीएम धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ

🌸जन-जन से भागीदारी की अपील

खेल मंत्री ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, संत समाज और आमजन से 10 अगस्त को हर की पौड़ी से ऋषिकेश तक आयोजित यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा में संत समाज का सानिध्य रहेगा। कांवड़ यात्रा में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संरक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र रवींद्र पुरी महाराज भी अलग-अलग चरणों में सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: 15 सितंबर से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2.0; केदारनाथ हेली सेवा की सभी 8900 टिकटें बुक, सुरक्षा पर DGCA की नजर

🌸फिटनेस का संदेश भी देंगी खेल मंत्री आर्या

22 किलोमीटर की इस पदयात्रा के जरिए मंत्री रेखा आर्या फिट इंडिया का संदेश भी देंगी। मंत्री रोजाना दून स्थित एफआरआई परिसर में लंबी दूरी तक पैदल चलने का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने शुरुआत 5 किलोमीटर की वॉक से की थी। इसके बाद 10 और अब रोजाना 22 किलोमीटर तक पैदल चल रही हैं। उनकी मीडिया टीम के अनुसार, 9 अगस्त तक वह प्रतिदिन 22 किलोमीटर पैदल चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *