Uttrakhand News:रुद्रप्रयाग: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
ख़बर शेयर करें -

एंकर : चारधाम यात्रा को देखते हुए रुद्रप्रयाग जनपद में चलाये जा रहे बॉर्डर चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद रुद्रप्रयाग की एसओजी टीम ने बीती शाम 02 तस्करों को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है। नगरासू बस अड्डे के पास चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से वन्य जीव (गुलदार) की एक खाल बरामद हुई। मौके पर बुलाई गई वन विभाग की टीम ने बरामद खाल की पुष्टि गुलदार की खाल के रूप में की है। अभियुक्तों से प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त इस खाल को जोशीमठ से लेकर हरिद्वार में लाखों रुपये में बेचने की फिराक में थे। 

 

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:हरिद्वार: निजी स्कूल की पार्किंग में खड़ी बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

बाइट : विकास पुंडीर,  पुलिस उपाधिक्षक,  रुद्रप्रयाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *