Uttrakhand News :उत्तराखंड में खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा चार फीसदी आरक्षण का लाभ

उत्तराखंड से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में अब चार फीसदी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। सरकार इसके लिए जल्द ही विधानसभा में विधेयक पारित कराएगी।

सचिवालय में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट ने राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार फीसदी खेल कोटा दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने बताया कि इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खुलेंगे और युवाओं में खेलों के प्रति रुझान भी बढ़ेगा।

💠सभी विभागों में मिलेगा चार फीसदी कोटा

चार फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक को विधानसभा की मंजूरी मिलने के बाद राज्य के हर विभाग में निकलने वाले पदों में चार फीसदी खेल कोटा शामिल होगा। जबकि अभी पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए जा रहे ऑउट ऑफ टर्न नियुक्ति केवल छह विभागों में ही दी जा रही है। ऐसे में खेल कोटे का लाभ अधिक संख्या में युवाओं को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

💠राज्य के खिलाड़ियों को ही मिलेगा लाभ

खेल विभाग के प्रस्ताव के अनुसार नौकरियों में चार फीसदी खेल कोटे का लाभ राज्य के स्थाई निवासी और राज्य से खेलने वाले युवाओं को ही मिलेगा। दूसरे राज्य के ऐसे खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा जो राज्य से खेलते हैं। साथ ही ऐसे खिलाड़ियों को भी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा जो राज्य के स्थाई निवासी हैं लेकिन राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दूसरे राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

💠एक हजार से अधिक पात्र खिलाड़ी हैं राज्य में

चार फीसदी खेल कोटे का लाभ आने वाले समय में राज्य के हजारों खिलाड़ियों को मिलेगा। लेकिन राज्य में अभी ऐसे एक हजार से अधिक खिलाड़ी हैं जिन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है। खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर ने बताया कि राज्य में विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

💠प्रमुख फैसले

● विभिन्न विभागों के सहायक अभियंताओं को चार हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा वाहन भत्ता

● राज्य के सरकारी मछली तालाबों की नीलामी दस सालों के लिए होगी

● एक बच्चे के बाद यदि दूसरी बार में किसी को जुड़वां बच्चे हुए तो भी वो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ सकेगा

● निकायों में ओबीसी आरक्षण निर्धारण को गठित आयोग का कार्यकाल एक साल बढ़ाया

● हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पादों की मॉनिटरिंग के लिए सरकार अलग कंपनी बनाएगी

● बार एसोसिएशन देहरादून को पुरानी जेल परिसर में पांच बीघा जमीन लीज पर दी

● साहसिक पर्यटन में विभिन्न पदों की अर्हताएं शिथिल की

● एसओएस चिल्ड्रन विलेज भीमताल की तर्ज पर गढ़वाल में खुलेगी शाखा