Uttrakhand News :अब चारों धामों के मंदिर परिसर के 200 मीटर की परिधि में मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दोगुनी संख्या में श्रद्धालुओं की संख्या देखने को मिल रही है, जो सरकार व प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।

श्रद्धालु अब चारों धामों के मंदिर परिसर के 200 मीटर की परिधि में मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। पंजीकरण के बगैर कोई भी श्रद्धालु यात्रा नहीं कर सकेंगे।

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोगुनी संख्या में श्रद्धालु धामों में दर्शन को पहुंच रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। मुख्य सचिव ने बताया कि चारों धामों के मंदिर परिसर के 200 मीटर की परिधि में कोई भी श्रद्धालु मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेगा। ताकि मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सके और दर्शन को सुगम बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक संपन्न, एरोमैटिक एवं औषधीय पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर

उत्तराखंड शासन ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उनकी ओर से सभी श्रद्धालुओं को अवगत करा दिया जाए कि बिना रजिस्ट्रेशन किसी को भी चारधाम के दर्शन नहीं करने दिए जाएंगे। चेक पोस्ट पर पकड़े जाने पर उन्हें वहीं रोक दिया जाएगा, आगे नहीं जाने दिया जाएगा। व्यवस्थित व सुगम चारधाम यात्रा संचालन में यात्री नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *