Uttrakhand News:नंदा राजजात यात्रा 2026: मुख्यमंत्री से मिला राजपरिवार का शिष्टमंडल, 15 फरवरी से पहले होगी बड़ी संयुक्त बैठक।
दिनांक 29/01/2026 को मां नंदा राजजात यात्रा 2026 में जो कि प्रस्तावित है उसके संबंध में मुख्यमंत्री से चंद्र वंशज राजा करन चंद्र सिंह राज सिंह के पुत्र युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह के नेतृत्व में आज माननीय मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता हुई माननीय मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय की शिष्ट मंडल से बैठक वार्ता हुई
जिसमें गढ़वाल कमिश्नर द्वारा सभी को सुनने के पश्चात बताया कि शीघ्र ही एक बैठक ग्वालदाम या कर्णप्रयाग में आयोजित की जाएगी जिसमें गढ़वाल कमिश्नर सभी अधिकारियों के साथ कुमाऊं गढ़वाल के सभी मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी से वार्तालाप के बाद होने वाली राजजात यात्रा के विषय में सामूहिक रूप से निर्णय हेतु लिया जाएगा गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि यह बैठक शीघ्र अति शीघ्र 15 फरवरी से पहले आयोजित की जाएगी इसके स्थान ओर समय का कुछ समय बाद चयन कर बता दिया जाएगा कि किस जगह पर और किस तिथि पर यह बैठक आयोजित होगी
आज की माननीय मुख्यमंत्री से बैठक से पूर्व में कुंवर भवानी सिंह के आवास में भी एक बैठक हुई जिसमें माननीय मुख्यमंत्री से मिलने से शिष्ट मंडल की तैयारी की गई
बैठक में युवराज नरेंद्र चंद्र सिंह कुरुड मां नंदा राजजात यात्रा के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत अल्मोड़ा मां नंदा देवी मंदिर के अध्यक्ष मनोज वर्मा पुरोहित अशोक गौड़ पुरोहित विनोद नौटियाल राज परिवार के धीरेंद्र सिंह मंदिर समिति संयोजक अमित साह मोनू मंदिर समिति संयोजक अर्जुन बिष्ट राज परिवार के विक्रम सिंह साह आशीष अग्रवाल आदि लोग वार्ता मै रहे।
