Uttrakhand News:उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव 2024 की तारीखों का हुआ ऐलान,राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनावी कार्यक्रम

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को चुनावी कार्यक्रम जारी किया. मतदान 23 जनवरी 2024 को होगा, जबकि नतीजे 25 जनवरी 2024 को घोषित किए जाएंगे.

बता दें कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2023 है. इसके बाद 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2024 को नामांकन पत्रों की जांच होगी. जांच पूरी होने के बाद, उम्मीदवारों को 3 जनवरी 2024 को चुनावी प्रतीक आवंटित कर दिए जाएंगे.

🌸मतदान और नतीजों का समय

आपको बता दें कि 23 जनवरी 2024 को पूरे राज्य में मतदान होगा. वोटों की गिनती 25 जनवरी को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी के खांडूसैन में गुलदार ने साढ़े तीन वर्षीय मासूम को बनाया निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत

🌸आपत्तियों का समाधान

वहीं आपको बता दें कि 14 दिसंबर को जारी अनंतिम अधिसूचना पर प्राप्त आपत्तियों का समाधान हो चुका है. शहरी विकास निदेशालय ने नगर निकायों के मेयर और अध्यक्ष पदों के लिए आपत्तियों की सुनवाई पूरी कर ली है. रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर समय पर शासन को सौंपा जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकार रूपेश कुमार पर हमला और गिरफ्तारी का मामला: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने की कड़ी निंदा, निष्पक्ष जांच व रिहाई की मांग

🌸कुल कितने निकायों में होंगे चुनाव?

बताते चले कि उत्तराखंड में कुल 100 नगर निकाय हैं. इनमें 16 नगर निगम, 31 नगर पालिका परिषद और 53 नगर पंचायत शामिल हैं. आपत्तियों में सबसे ज्यादा मुद्दे आरक्षण से संबंधित थे, जिन्हें निदेशालय ने सुलझा लिया है. इसके अलावा आपको बता दें कि उत्तराखंड निकाय चुनाव 2024 राज्य के नागरिकों के लिए बेहद अहम है. इस चुनाव में मतदाताओं को अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलेगा, जो शहरी विकास और प्रशासन की दिशा तय करेंगे.

Advertisement