Uttrakhand News :उत्तराखंड में 85 से अधिक आयु वाले मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा,इससे कम आयु वर्ग के लिए चुनाव आयोग भेजेगा डोली

उत्तराखंड में 85 से अधिक आयु वाले मतदाताओं को तो घर से मतदान की सुविधा है, लेकिन इससे कम आयु वर्ग के उन वृद्ध और कमजोर मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग डोली भेजेगा, जो बूथ तक जाने लायक स्थिति में नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी लोधिया के भवन निर्माण को जल्द मिलेगी धनराशि: डॉ. धन सिंह रावत

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने मीडिया से बातचीत में बताया, 85 से कम आयु वाले बुजुर्ग व बूथ तक न पहुंच सकने वाले मतदाताओं के लिए हमने एक टीम तैयार की है। यह टीम उन मतदाताओं को डोली के माध्यम से मतदेय स्थल तक लेकर आएंगे। बीएलओ के माध्यम से ये सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जनसुनवाई: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सुनीं 42 जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

नमामि बंसल ने बताया कि मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए हाईकोर्ट से याचिका वापस होने की सूचना अब चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद चुनाव आयोग यहां उपचुनाव का फैसला लेगा।