मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तरकाशी दौरा: काशी विश्वनाथ व मां शक्ति मंदिर में टेका माथा; ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रमों में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तरकाशी दौरा: काशी विश्वनाथ व मां शक्ति मंदिर में टेका माथा; ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रमों में हुए शामिल

 

 

 

विशेष संवाददाता उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने उत्तरकाशी भ्रमण के दौरान प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर और मां शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 11 अक्टूबर तक अलर्ट, उच्च पहाड़ियों पर बर्फबारी के आसार

 

 

रामलीला मैदान में आयोजित विशाल ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह: जब राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने संस्कृत में दिया संबोधन, हर कोई रह गया अचंभित

 

 

 

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ में भी प्रतिभाग किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन-सेवा, सामाजिक समरसता और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

 

 

 

 

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। जनता ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक लोक संस्कृति के साथ ढोल-दमाऊ की थाप पर जोरदार स्वागत किया।